जमशेदपुरः प्रेमी ने की गंदी हरकत तो प्रेमिका ने मचाया शोर फिर चार लोगों ने स्कूल और पार्क में किया गैंगरेप
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में 16 साल की लड़की से शहर के थीम पार्क और स्कूल में ले जाकर चार लोगों ने दो बार गैंगरेप किया। हालांकि मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। छात्रा का इलाज शहर के सदर अस्पताल में चल रहा है।

लड़की काफी डरी हुई है
बता दें कि आरोपितों ने छात्रा के साथ किए गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोपितों ने लड़की से कहा कि 10 लाख रुपये का इंतजाम करो नहीं तो वीडियो वायरल हो जाएगा। आरोपितों ने गोविंदपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्रा को रातभर बंधक बनाकर रखा। उसे आरोपितों ने इतना डरा दिया था कि वह ठीक से कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थी।

मामा के घर जा रही थी नाबालिग
बिरसानगर की रहने वाली छात्रा के पिता ने बताया कि मंगलवार को उनकी बेटी अकेले ही पैद गोविंदपुर के गदड़ा स्थित अपने मामा के घर जाने के लिए निकली थी। वह गदड़ा में ही रहकर पढ़ती है। जब शाम तक वह मामा के घर नहीं पहुंची तो उन्हें शक हुआ। रातभर वे लोग बेटी की तलाश करते रहे। जब बुधवार सुबह तक पता नहीं चला तो इसकी जानकारी देने के लिए वे गोविंदपुर थाना गए।

परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
गोविंदपुर थाने में कहा गया कि लड़की बिरसानगर थाना इलाके में रहती है तो इसकी शिकायत वे बिरसानगर में करें। फिर परिजन बिरसानगर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लड़की की तलाश में दिन के साढ़े 11 बजे निकल गया। इस बीच सुबह लड़की ने किसी व्यक्ति से फोन लेकर अपनी मां को दोपहर 12 बजे कॉल किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम
उसने बताया कि वह खैरबनी रेलवे फाटक के पास है। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले उसकी मां पहुंच गई। थोड़ी देर में ही वहां पुलिस भी पहुंची और आरोपितों के बारे में जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी। लड़की ने बताया कि वह पैदल घर जा रही थी। रास्ते में उसे गोविंदपुर निवासी चंदन मिला, जो उसका दोस्त है। वह चंदन के साथ पार्क में गई।

प्रेमी ने पहले की छेड़खानी
चंदन उसके साथ गलत करने लगा तो उसने शोर मचाया। उसके शोर मचाने पर वे चारों युवक आ गए। उन्हें देखकर चंदन वहां से भाग गया। इसके बाद उन युवकों ने उसके साथ गलत किया। इधर पुलिस ने चंदन को पकड़ा तो उसने बताया कि वह लड़की के साथ थीम पार्क घूमने गया था, जहां उसे युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर वहां से भगा दिया।

चार युवकों ने किया गैंगरेप
चंदन की निशानदेही पर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गोविंदपुर निवासी गणेश बारी और चंदन लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चंदन लड़की का प्रेमी है। उसे लेकर चंदन थीम पार्क गया था ।

वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये मांगे
वहां उसने गलत करने की कोशिश की तो लड़की ने विरोध किया। उसके बाद चारों युवक वहां आ गए और उन्होंने चंदन को मारपीट कर भगा दिया। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी से चारों बदमाश 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि वह उसे छोड़ देंगे लेकिन उसे अपने पिता से 10 लाख रुपये लेकर आना होगा।












Click it and Unblock the Notifications