पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के भतीजे को दाऊद के गुर्गे को पनाह देने पर किया गया गिरफ्तार

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में माजिद कुट्टी को पनाह देने पर टेल्को बारीनगर के मो. इनाम अली को मानगो पुलिस ने शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। बता दें कि मो. इनाम अली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का भतीजा है। अंडरवर्ल्ड डॉन जाउद इब्राहिम के गुर्गे अब्दुल माजिद कुट्टी को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था।

jamshedpur former mp shahbuddin nephew arrested

पुलिस ने इनाम अली के पासपोर्ट को भी जब्त कर लिया है, जो उसने दोबारा बनाया था और इसी पासपोर्ट की मदद से वह मलेशिया गया था। साल 2009 में इनाम अली ने मलेशिया में ही कुट्टी से मुलाकात की थी। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनाम अली इस पासपोर्ट के माध्यम से और कहां-कहां गया था।

इसके अलावा पुलिस ने एक FIR इनाम अली के खिलाफ भी दर्ज किया है, जिसमें माजिद उर्फ कुट्टी को भी आरोपी बनाया गया है। साल 2000 में फर्जी पते के आधार पर पासपोर्ट बनाने और गलत वेरीफिकेशन के आधार पर मानगो सहारा सिटी के डुप्लेक्स नंबर 197 गोल्ड में रहने का आरोप है।

प्राथमिकी में बताया गया है कि ईनाम अली ने ही अपने गलत पते के आधार पर दाऊद इब्राहिम के फरार चल रहे गुर्गे माजिद का तमाम प्रमाणपत्र बनाए गए। इसकी जांच के लिए डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को टीम ने एसएसपी को सौंपी थी।

बता दें कि साल 2020 के 26 दिसंबर को एटीएस गुजरात ने मानगो के बारी मस्जिद के पास मानगो पुलिस टीम के साथ अब्दुल माजिद को गिरफ्तार किया था। वह साल 1996 से गुजरात के मेहसाणा में आर्म्स बरामदगी के मामले में फरार चल रहा था। इस मामले में दूसरे आरोपियों में दाऊद इब्राहिम के अलावा अबू सलेम और उसके अन्य गुर्गों का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+