झारखंड में इस साल भी नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, हेमंत सोरेन ने की लोगों से अपील

रांची। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालात को देखते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने की मंजूरी देने से मना कर दिया है। बता दें कि जगन्नाथ मंदिर न्यास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार कटारिया ने इस मामले में राज्य सरकार को आवेदन देकर परंपरागत भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। साथ ही मौसी बाड़ी में लगने वाले मेले को भी अनुमति नहीं प्रदान की है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों से अपने घरों में भगवान जगन्नाथ की पूजा करने का अनुरोध किया है क्योंकि मौजूदा कोविड -19 स्थिति के कारण इस साल रथ यात्रा नहीं निकाली जाएगी।

jagannatth rath yatra cancelled in ranchi after cm hemant soren order

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लगातार दूसरे साल रथ यात्रा की इजाजत नहीं दी जा सकती क्योंकि राज्य में अभी भी कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। सीएम सोरेन ने रविवार की रात को बयान जारी कर कहा कि रथ यात्रा की अनुमति नहीं देने से मुझे पीड़ा होती है लेकिन हमारे कल को सुरक्षित करने के लिए कई कड़े कदम उठाने होंगे। कई त्योहारों के उत्सव को कोविड -19 के कारण वश में करना पड़ा। अपने घरों की सुरक्षा के लिए भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लें।

इससे पूर्व झारखंड उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर जगन्नाथपुर रथ यात्रा निकालने की अनुमति देने की मांग की गई थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने इस संबंध में निर्णय लेने का फैसला राज्य सरकार पर छोड़ दिया था।

बता दें कि झारखंड में अब तक 3 लाख 46 हजार 279 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 423 सक्रिय मामले हैं, जबकि 3,40,737 लोग बीमारी से उबर चुके हैं और 5,119 मरीजों ने अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+