झारखंड में हर एक नौकरी मैं ही दूंगा, साजिशों के बावजूद राज्य के युवाओं के लिए दृढ़ संकल्प: हेमंत सोरेन

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं के रोजगार अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में जितनी भी सरकारी नौकरियां लंबित हैं। उन सभी को वह खुद सुनिश्चित करेंगे और इसके लिए किसी भी साजिश को रोक नहीं पाएंगे। सोरेन ने यह बयान ऐसे समय में दिया है। जब राज्य में नौकरी देने की प्रक्रिया को लेकर कई तरह की बाधाएं और कानूनी दांव-पेंच सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की रुकावट को आड़े नहीं आने देंगे और राज्य के हर युवा को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जितनी भी साजिशें हों। मैं हर एक लंबित नौकरी राज्य के युवाओं को दूंगा।

hemant soren

सोरेन का यह बयान झारखंड के युवाओं के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार झारखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभाओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है।

आपको बता दें कि झारखंड में 2024 के विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। मतदान के पहले चरण का आयोजन 13 नवंबर को और दूसरे चरण का 20 नवंबर को किया जाएगा। सभी 81 सीटों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जिससे झारखंड की नई सरकार का गठन संभव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+