हेमंत सोरेन कहां लेंगे शपथ? क्या है कार्यक्रम का शेड्यूल? कौन-कौन नेता होंगे शामिल? जानें हर जानकारी?
Hemant Soren oath: हेमंत सोरेन आज गुरुवार 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम 4 बजे शपथ दिलाएंगे। हेमंत सोरेन की शपथ ग्रहण समारोह में 10 पार्टियों के 18 बड़े नेता शामिल होंगे।
कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि हेमंत सोरेन अकेले शपथ लेंगे और विधानसभा में विश्वास मत के बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक के प्रमुख सदस्यों सहित कई अहम गणमान्य व्यक्ति भी हिस्सा लेंगे।

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा शामिल?
हेमंत सोरेन ने देश के कई दिगगज नेता को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया है। हेमंत सोरेन ने इस कार्यक्रम के लिए एक लाइव स्ट्रीम यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है। बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान हेमंत सोरेन ने कहा था, "इस महत्वपूर्ण अवसर पर ऐसे प्रतिष्ठित नेताओं का हमारे साथ शामिल होना खुशी की बात है।"
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले राजनीतिक नेताओं के नाम इस प्रकार हैं...
- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- एनसीपी(एसपी) प्रमुख शरद पवार
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा
- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू
- सीपीआई(एमएल) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य
- आप नेता अरविंद केजरीवाल
- शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे
- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव
- पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती
- तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन
- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार
- बिहार के एलओपी तेजस्वी यादव
- पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव
- AAP सांसद संजय सिंह
Jharkhand election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने 81 सीटों में से 56 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। जेएमएम ने 43 सीटों पर चुनाव लड़कर 34 सीटें जीतकर अब तक का अपना सर्वोच्च प्रदर्शन किया। इसके गठबंधन सहयोगियों में से कांग्रेस को 21 सीटें, राष्ट्रीय जनता दल को 4 सीटें और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) को दो सीटें मिलीं।
झारखंड चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा था, "मैं झारखंड के लोगों का हमारे नेतृत्व पर निरंतर विश्वास रखने के लिए आभारी हूं।" उन्होंने आगे कहा, "यह जीत लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है और हम उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।"
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications