झारखंड स्थापना दिवस समारोह पर करोड़ों की सौगात देंगे हेमंत सोरेन

झारखंड के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई योजनाओं की सौगात देने की तैयारी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही है। इसके लए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी हुई है, जिसमे अधिकारियों को अहम निर्देश दिए गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण और बाकी के कार्यक्रमों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यक्रमों को एक विजन के तौर पर तय किया जाए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मिनट टू मिनट कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

hemant soren

बता दें कि मुख्यमंत्री झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम में करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान झारखंड निर्यात नीति, झारखंड एमएसएमई नीति, झारखंड आईटी डाटा, बीपीओ प्रमोशन नीति का को लॉन्च किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

खाद्य आपूर्ति विभाग वंचितों के लिए 15 नवंबर से शुरू होने वाली दाल वितरण योजना शुरू करने की भी तैयारी कर रहा है। झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 'आपकी सरकार, आपके से अभियान' के तीसरे चरण का उद्घाटन करने वाले हैं।

प्रदेश सरकार ने अपने कार्मिकों की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण नीति 2023 बनाई है। स्थापना दिवस समारोह के दौरान इस नीति के संबंध में आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। इसके साथ ही आंदोलनकारियों के लिए विशेष पैकेज का भी ऐलान किया जा सकता है। झारखंड आंदोलनकारियों के लिए एक विशेष पैकेज का अनावरण किया जा सकता है, जिसमें सरकार उन लोगों को सम्मानित करने और सम्मान राशि प्रदान करने पर विचार कर रही है जिन्हें उनके योगदान के लिए चिन्हित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+