हेमंत सोरेन की पत्नी और दोनों बच्चे हुए कोरोना संक्रमित, सामने आए 5 हजार नए मरीज

हेमंत सोरेन की पत्नी और दोनों बच्चे हुए कोरोना संक्रमित, सामने आए 5 हजार नए मरीज

रांची, 09 जनवरी: कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार झारखंड में तेजी के साथ बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 5 हजार 81 नए मरीज झारखंड में सामने आए है। तो वहीं, कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई है। बता दें, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के घर में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना व उनके दोनों बच्चे और साली समेत करीब 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Update: Jharkhand के CM सोरेन की Wife और दोनों बच्चे Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    Hemant Sorens wife and both children got corona infected, 5 thousand new patients surfaced

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी में कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद सभी का शनिवार को कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया गया था। देर शाम रिपोर्ट भी आ गई, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की निगेटिव है, लेकिन सीएम हाउस में रहने वाले 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कई अन्य लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। मुख्यमंत्री आवास में 62 लोगों का सैंपल लिया गया था।

    सदर अस्पताल की टीम ने मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन समेत 11 लोगों का सैंपल लिया था, जिसमें 5 लोग संक्रमित पाये गये हैं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार रात्रि जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 21,098 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है जबकि पिछले 24 घंटों में 1,186 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए। रांची के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद, सहायक सुनील श्रीवास्तव समेत नौ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

    कुमार ने बताया कि संक्रमितों में से सभी को संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और घर में पृथकवास में ही उनका इलाज किया जा सकता है। इससे पूर्व झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये जिसकी जानकारी आज स्वयं उन्होंने ट्वीट कर दी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने फोन कर उनका स्वास्थ्य जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गुप्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+