Jharkhand: हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए CM
Jharkhand CM News: भूमि घोटाले में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच चंपई सोरेन विधायक दल के नेता चुने गए हैं। ऐसे में चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। कथित भूमि घोटाले (Land scam) के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम लगातार हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है। इस बीच आशंका जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं।

ईडी से पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने इस्तीफा। पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता चुना गया है। सभी विधायक हमारे साथ हैं।
वहीं झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना है। हम शपथ समारोह के लिए राज्यपाल से अनुरोध करने राजभवन आए थे।
जांच एजेंसी हेमंत सोरेन से छह घंटे से अधिक समय से पूछताछ कर चुकी है। दावा किया जा रहा है कि उनकी कभी भी गिरफ्तार हो सकती है। रांची में सीएम आवास के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डीजीपी और प्रमुख सचिव भी सीएम आवास पहुंचे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों को दूसरी जगह ले जाने की तैयारी की जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार झारखंड के राज्यपाल रात 9 से 9.30 बजे के बीच JMM और कांग्रेस के विधायकों से मिलेंगे।
ईडी ऑफिस के पास धारा 144 लागू
इधर, रांची में राजभवन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। साथ ही राजभवन, सीएम आवास और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है।
ED अधिकारियों के खिलाफ पुलिस शिकायत
इससे पहले हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हेमंत सोरेन ने जांच एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन्हें और उनके पूरे समुदाय को 'परेशान' करने और 'बदनाम' करने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications