झारखंड: 'शिक्षा की क्रांति से ही समाज में..', CM सोरेन ने सावित्रीबाई फुले और जयपाल मुंडा की जयंती पर किया नमन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले और महान नेता व हॉकी खिलाड़ी मरड गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन किया है। इस खास अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने सावित्रीबाई फुले के अथक संघर्ष को सम्मान देते हुए बड़ी घोषणा की है। झारखंड सरकार ने राज्य की लाखों बेटियों को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने का काम किया है। झारखंड सरकार ने कहा कि बेटियां पढ़ेंगी तभी समाज आगे बढ़ेगा।

CM हेमंत सोरेन ने सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर किया नमन

50 युवाओं को सरकारी खर्चे पर विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भेजा विदेश

साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की माटी के लाल व महान नेता और हॉकी खिलाड़ी, संविधान सभा के सदस्य मरड गोमके जयपाल सिंह मुंडा हमेशा आदिवासी और शोषित समाज के हक-अधिकार के लिए लड़ते रहे। जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार ने राज्य के वंचित वर्ग के 50 युवाओं को सरकारी खर्चे पर विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भेजने का काम किया है।

शिक्षा की क्रांति से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव

सीएम सोरेन ने कहा कि शिक्षा की क्रांति से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। शोषित और वंचित समाज को हक-अधिकार दिलाने के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष करने वाले देश की दो महान विभूतियों की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही उन्होंने दोनों विभूतियों के विचार भी साझा किए।

वो मुझ पर पत्थर और कीचड़ फेंकते रहे,
मैं गरीब, वंचित और शोषित बेटियों को पढ़ाती रही।
-सावित्रीबाई फुले

आप लोग आदिवासियों को लोकतंत्र नहीं सीखा सकते, बल्कि आपको समानता और सह अस्तित्व उनसे ही सीखना होगा।
-मरड गोमके जयपाल सिंह मुंडा

यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, समन को अवैध बताते हुए सीएम नहीं हुए थे हाजिर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+