'गरीबों, दलितों ने बनाई थी हेमंत सोरेन सरकार...', सीएम चंपई सोरेन का BJP पर निशाना
झारखंड के सीएम चंपई सोरेन रविवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। एक कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए सीएम चंपई ने दावा किया कि पूर्व की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार से प्रदेश के गरीबों और दलित वर्ग की उम्मीदें जुड़ी थीं। इस वर्ग ने हेमंत सोरेन के सीएम बनने के लिए वोट किया था।
बीजेपी का नाम लिए बिना सीएम ने कहा कि जिन्होंने झारखंड को पीछे ढकेला था और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, उन्होंने ही फिर एक चाल चली और हेमंत बाबू के जेल में डाल दिया।

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को अनुचित बताया। उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें (हेमंत सोरेन) झूठे आरोपों में फंसाया गया है। इस हफ्ते रविवार को सीएम चंपई सोरेन ने कहा, "...जो सरकार (राज्य में) बनी थी, वह उनके नेतृत्व में 2019 में हेमंत बाबू के लिए जनादेश था। उन्होंने गरीबों, दलितों और आदिवासियों के बारे में बात की, और इसलिए, जिन्होंने झारखंड को लूटा है वर्षों, यही कारण है कि हेमन्त बाबू को जेल भेजा गया...।"
हूल दिवस पर रविवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राजनगर के कुमंडीह में गमदेसाई मेला पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि वीर सिदो कान्हू ने तीर कमान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़कर हमारी जमीन की रक्षा की थी। 30 जून 1855 की क्रांति को हूल दिवस के रूप में पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। सिदो कान्हू चांद भैरव जैसे अमर शहीदों के नेतृत्व में 50 हजार से अधिक हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया था।
मंच से कहा कि वीर सिदो कान्हू को याद किया और कहा कि वीर सिदो कान्हू के आंदोलन के बदौलत संताल परगना बना और सीएनटी-एसपीटी एक्ट मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धरती हमारी पूर्वजों की बलिदान पर बना है। इसके बाद कोल विद्रोह हुआ और विलकिंसन रूल बना।












Click it and Unblock the Notifications