Hemant Soren: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आज झारखंड बंद, मामले पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

Hemant Soren Arrested: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर बंद का आह्वान किया गया है। झारखंड के सभी आदिवासी संघों ने गुरुवार 1 फरवरी को प्रदेश भर में बंद बुलाया है।

आदिवासी संघों ने इसको लेकर पोस्टर भी जारी किए गए हैं, जिसपर हेमंत सोरेन की तस्वीर है। उनका कहना है कि ये बंद हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाया गया है। वहीं दूसरी ओर हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई भी है।

jharkhand bandh

10:30 बजे हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 की रात को गिरफ्तार किया है। हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंपा था।

हेमंत सोरेन की याचिका पर सुबह 10.30 बजे रांची हाई कोर्ट में सुनवाई है। हेमंत सोरेन ने ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट में रिट याचिका दायर की है।

दूसरी ओर ईडी भी आज हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करेगा। ईडी कोर्ट से हेमंत सोरेन के लिए 16 दिनों की रिमांड मांग सकता है।

चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए CM

हेमंत सोरेन की जगह चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता भी चुना गया है। चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है।

चंपई सोरेन ने 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है। उम्मीद है कि आज चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+