झारखंडः अब नौवीं और दसवीं के सभी छात्रों को मुफ्त में मिलेंगी किताबें

रांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाली नौवीं और दसवीं के छात्रों के लिए सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। इस वर्ष से सरकार अब दोनों कक्षाओं के छात्रों को निःशुल्क किताब देगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस मामने में JSERT से प्रस्ताव मांगा है। विभाग इस प्रस्ताव को योजना विकास विभाग के पास भेजेगा। सरकार के स्तर से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद छात्रों को किताबों का वितरण किया जाएगा।

hemant government will distribute free book to student of class 9th and 10th

नौवीं और दसवीं के करीब तीन लाख छात्रों को निःशुल्क किताब दी जाएगी, जिस पर लगभग 19 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बता दें कि अब तक प्रदेश में केवल पहली से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों और नौवीं व दसवीं की छात्राओं को ही निःशुल्क किताबें दी जाती थीं। प्रदेश में नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई NCERT के पाठ्यक्रम से होती है।

शिक्षा विभाग ने नौवीं से 12वीं तक की किताब छपाई के लिए NCERT से कॉपीराइट ली है। साल 2014-15 तक शिक्षा विभाग ने एक प्रिंटर को नौवीं से बारहवीं तक की किताबें छापने की अनुमति थी। प्रिंटर द्वारा बाजार में किताबें उपलब्ध कराई जाती थीं। शिक्षा विभाग ने साल 2015 के बाद प्रिंटर को किताबे छापने की अनुमति नहीं दी। इससे विद्यार्थियों को किताबें मिलने में परेशानी होनी लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+