गुमलाः पूजा के लिए बालू लेने गए दो भाइयों की डूबने से हो गई मौत
गुमला। झारखंड के गुमला स्थित घाघरा प्रखंड क्षेत्र के देवाकी बाबा धाम नदी में हादसा हो गया। इस हादसे में दो सगे भाई पानी की धार में बह गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवाकी कुसुम टोली गांव के रहने वाले बब्जी उरांव व बिहारी उरांव दोनों सगे भाई बाबा धाम मंदिर के नीचे बहने वाले दो नदी के संगम से पारंपरिक पूजा के लिए बालू ले जाने के लिए आए थे।

घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि बालू लेने के लिए एक भाई नीचे उतरा जिसे बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया। भाई को बहता देख जब दूसरे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो दूसरे भाई को भी बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया।
घटना लगभग 8 बजे रात्रि की है। घटना के तुरंत बाद थाने को इसकी सूचना दी गई। थानेदार सुधीर प्रसाद साहू दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, जहां ग्रामीणों की मदद से लगभग 10 बजे रात तक खोजबीन की गई।
पानी का धार बहुत तेज होने के कारण देर रात के बाद लोगों को नदी में उतरने से मना किया गया। साथ ही थाना प्रभारी ने इस संबंध में बताया कि पानी बहुत अधिक है। रात में नदी में उतरना खतरे से खाली नहीं है। अब एनडीआरएफ की टीम के साथ खोजबीन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications