झारखंडः ट्रक के चपेट में आने से दो की मौत, चार लोग एक ही बाइक पर थे सवार

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के गुमला-घाघरा मुख्य पथ पर टोटो के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुरुवार सुबह अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार चारों भाई-बहन को चपेट में ले लिया। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद स्थानीय लोग सड़क जाम करने की तैयारी में थे लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

gumla road accident two people died and two injured

मृतक की पहचान 30 वर्षीय उरांव और 26 वर्षीय कमला कुमारी के रूप में हुई है । जबकि घायलों की पहचान प्रीति व सोनी कुमारी के रूप में हुई है। यह हादसा गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे का बताया जा रहा है। बाइक सवार युवक और तीनों लड़कियां रिश्ते में भाई-बहन हैं। एक ही बाइक पर सवार होकर बसुवा पतराटोली निवासी सुना उरांव अपनी तीन सगी व ममेरी बहनों के साथ खरका की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान टोटो डीवीडीह के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में सुना उरांव और कमला कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह घाघरा की ओर भागने में कामयाब रहा। वहीं, हादसे की सूचना के बाद मृतक के घरवालों को सूचना दी गई और घायलों को गुमला सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

एक बाइक पर दो लोगों के बैठने की अनुमति है, बावजूद इसके सुना उरांव अपनी तीन बहनों के साथ एक ही बाइक से निकला था। जानकारी के मुताबिक सुना उरांव ने हेलमेट भी नहीं पहना था। बता दें कि एक सप्ताह पहले 25 जून को भी घाघरा-गुमला रोड पर टोटो के पास एक बाइक पर सवार छह लोगों में से दो बच्चों की मौत हो गई थी। ससुराल से लौटते वक्त बाइक सवार की टक्कर एक कार से हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+