झारखंडः बॉक्साइट से लदा ट्रक 800 फीट गहरी खाई में गिरा, 5 लोगों की मौत

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के नेतरहाट घाटी में शुक्रवार की सुबह बॉक्साइट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 4 लोगों की मौत मौके पर हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। वहीं हादसे में तीन घायलों का इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक बॉक्साइट लदा ट्रक काठु पानी गांव के गुरदरी माइंस से बॉक्साइट लेकर चंदवा जा रहा था। ट्रक में चालक-क्लीनर सहित 8 लोग सवार थे।

gumla road accident 5 people died and three injured

ट्रक जैसे ही नेतरहाट घाटी के लुती मोड़ पर पहुंचा। सामने से आ रहे खाली ट्रक से साइड लेने के दौरान धक्का लग गया। इस कारण बॉक्साइट से लदा ट्रक खाई में जा गिरा। मौके पर चालक बसंत अइंद, लुसिया टोप्पो, फगनी असुर, सरिता मुंडाइन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद विशुनपुर थाना प्रभारी मोहन कुमार, गुरदरी थाना प्रभारी शहरू उरांव, नेतरहाट थाना प्रभारी दिवाकर दुबे के अलावा बनारी ओवं चोरकाखाड पुलिस पिकेट से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक संख्या लोहरदगा शहरी क्षेत्र निवासी अली इमाम कुरैशी का है। पांचों मृतक काठु पानी गांव के हैं। इसके अलावा इसी गांव के तीनों घायल भी रहने वाले हैं। घायलों की पहचान 16 वर्षीय रोशन चोरांट, 19 वर्षीय संगीता असुर और 18 वर्षीय प्रियंका केरकेटा के रूप में हुई है।

ट्रक पर चालक के अलावा सात लोग सवार थे। गांव के 6 लोग गाड़ी में सवार होकर खुखडी चुनने के लिए नेतरहाट घाटी आ रहे थे। इलाके के स्थानीय लोग जरूरी कामों के लिए बॉक्साइट ट्रक में ही बैठकर यात्रा करते हैं। इन इलाकों में यात्री वाहनों का संचालन काफी कम है। इसके चलते मजबूरीवश लोग बॉक्साइट ट्रक का ही सहारा लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+