शादी समारोह में दूल्हे की पिता की एक गलती से मच गया हंगामा, दुल्हन भी रह गई दंग

झारखंड। झारखंड के गढ़वा में शादी समारोह के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दरअसल, शादी बड़े लड़के से तय हुई थी, लेकिन जब बारात पहुंची तो दूल्हा बनकर छोटा लड़का शादी करने पहुंच गया। मामला खुला तो हंगामा मच गया, नौबत मारपीट तक आ गई। इसके बाद शांति से बातचीत की गई और बाद बड़े लड़के को बुलाकर उससे शादी करवाई गई।

groom changed during wedding ceremony in jharkhand

क्या है पूरा मामला

गढ़वा के राधाकृष्ण मंदिर में शादी समारोह में गाजे बाजे के साथ बरात आई। लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। जब मंडप में शादी करने के लिए लड़का आया तो लड़के को देखकर दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा बदले जाने की बात कह कर आपस में चर्चा करने लगे। देखते-देखते कहासुनी हुई और नौबत दोनों मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। इसके बाद आखिरकार लड़के के बड़े भाई महेश रजवार से लड़की की शादी हुई।

बड़े की जग​ह छोटे बेटे को बना दिया दूल्हा

बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव निवासी प्रमोद रजवार के पुत्र पिंटू रजवार ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सहियारा गांव निवासी गणेशी रजवार के बड़े पुत्र के साथ तय की थी। लड़के के पिता गणेशी रजवार ने बड़े पुत्र को न लाकर छोटे पुत्र को शादी करने के लिए ले आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+