22 जनवरी को झारखंड में बंद रहेंगे सरकारी स्कूल, ऑफिस में दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा अवकाश
Jharkhand: अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश राममय है। झारखंड में भी इसे लेकर लोगों में बेहद उत्साह है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव को सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टी को लेकर निर्देश दिया है। इसके तहत सभी शासकीय कार्यालय 2:30 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है, वहीं सरकारी स्कूलों को दिनभर बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

झारखंड के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा अवकाश को लेकर रविवार को अधिसूचना जारी की गयी है। इसके मुताबिक श्री रामलाल की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार यानि 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक झारखंड के सभी कार्यालय/प्रतिष्ठान/सार्वजनिक बैंकों में एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है।
यह भी पढ़ें Jharkhand: साढ़े 7 घंटे तक पूछताछ करके वापस लौटी ईडी, CM हेमंत सोरेन ने कहा- मैं डरने वाला नहीं हूं












Click it and Unblock the Notifications