झारखंडः पोती प्रेमी से करना चाहती थी शादी तो दादा ने कर दी हत्या
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बंगाल के मालदा की रहने वाली लड़की की उसी के घरवालों ने प्रेम प्रसंग मामले को लेकर हत्या कर दी। लड़की गांव के लड़के से ही प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन परिजन उसकी कहीं और शादी तय करवा रहे थे, जिसके लिए लड़की तैयार नहीं हुई तो दादा और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते 13 जुलाई को गोड्डा को जमजोड़ा तालाब में युवती की लाश मिली थी।

हालांकि पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा पाई और शव को डिस्पोज कर दिया। लेकिन पुलिस ने जांच जारी रखी। जांच के दौरान पता चला कि लड़की ओलकी कुमारी बंगाल के मालदा की रहने वाली थी। गोड्डा पुलिस ने मालदा पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि मृतका मालदा के गजोल थाना क्षेत्र के केनबोना की निवासी थी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के चाचा सुंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुंदर यादव ने बताया कि मृतका का प्रेम संबंध गांव के ही एक लड़का से था और परिवार के लोग इसका विरोध कर रहे थे।
मृतका को प्रेमी से दूर करने के लिए घरवालों ने उसे गोड्डा के पथरगामा में फूफा संजीव कुमार यादव के घर भेज दिया। हत्या से 15 दिन पूर्व दादा नगदी यादव उसे यहां पहुंचाया था। इस बीच घरवालों ने उसकी शादी मिर्जाचौकी में दूसरे लड़के से तय कर दी। लेकिन मृतका इस शादी के लिए तैयार नहीं हो रही थी।
पुलिस के मुताबिक 9 जुलाई की रात में दादा नगदी यादव, बड़े दादा जगदीश यादव के साथ मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी. और शव को दो दिन तक घर रखा। 11 जुलाई को मृतका के पिता घनश्याम यादव, चाचा सुंदर यादव, सुधीर यादव और साकेत यादव शव को बोरे में बंद कर सुमो से लतौना तालाब के पास लाया और रात के अंधेरे में तालाब में फेंककर चले गये।












Click it and Unblock the Notifications