Dumka Girl Burnt Alive: पेट्रोल कांड की पीड़िता की रांची में मौत, शादीशुदा प्रेमी ने नींद में जलाया जिंदा
Girl set on fire in Dumka: झारखंड में लड़कियों से हैवानियत बढ़ती जा रही है। करीब डेढ़ महीने के अंदर दुमका से झकझोर देने वाला दूसरा मामला सामने आया है, जब किसी लड़की को पेट्रोल कांड के हवाले किया गया हो। गुरुवार की रात 19 वर्षीय लड़की को शादीशुदा सिरफिरे शख्स ने पेट्रोल डाल जिंदा जलाया दिया, जिसको गंभीर हालत में रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

शादीशुदा प्रेमी बना रहा था शादी का दबाव
इससे पहले घटना की जानकारी देते हुए जरमुंडी डीएसपी शिवेंद्र ने बताया कि दुमका में एक लड़की को आग के हवाले कर दिया गया था, जिसके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को रांची रेफर कर दिया गया है। लड़का लड़की को जानता था। आरोपी पहले से शादीशुदा है और पीड़िता से शादी करने का दबाव बना रहा था। लड़की के माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे। पूरे मामले की जांच जारी है।
घर में घुसकर पीड़िता को जलाया जिंदा
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दुमका की पीड़ित लड़की की मौत हो गई। उसे मृत अवस्था में रिम्स रांची लाया गया। अंदर तक हिला देने वाली वारदात दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के भरतपुर भालकी गांव की है, जहां राजेश राउत नाम के शख्स ने घर में घुसकर पीड़िता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घटना पर सीएम सोरेन का बयान
वहीं इस घटना पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि, "मुझे ऐसी घटनाओं की जानकारी है ... कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह हमारा प्रयास है कि सरकार, पुलिस और प्रशासन पूरी लगन से काम करें और गलत काम करने वालों को बिना देर किए दंडित करें।" याद रहे कि इसी तरह की हैवानियत 23 अगस्त को दुमका शहर में हुई थी, जब 16 साल की लड़की को 2 युवकों ने पेट्रोल डालकर मार डाला था।












Click it and Unblock the Notifications