झारखंडः ' मुझे बचा लो, यहां पर बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है ', पत्नी को फुफेरी बहन ने यूपी में बेचा

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां की महिला और उसके बच्चे को यूपी में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं घटना के संज्ञान में आने के बाद सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर पुलिस ने टीम का गठन कर महिला और उसके बच्चों की रेस्क्यू के लिए टीम को रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की फुफेरी बहन ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। सीताराम विश्वकर्मा की पत्नी देवंती और उसके बच्चों को उत्तर प्रदेश में बेच दिया गया है।

एक साल पहले पत्नी गई थी मायके

एक साल पहले पत्नी गई थी मायके

पीड़ित पति ने जिला प्रशासन और पुलिस से मदद की गुहार लगाई और मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। उसने थाने में मामला दर्ज कराया था। पीड़िता का पति सीताराम ने बताया कि उसकी पत्नी देवंती ने उसे फोन कर बताया कि उसे धोखे से यहां बेच दिया गया है। महिला ने अपने पति से खुद को और बच्चों को बचाने की गुहार लगाई है। देवंती अपने दोनों बच्चे सूरज और अनिता के साथ पति की गैरमौजूदगी में एक साल पहले मायके चली गई थी।

8 महीने बाद पति को फोन कर दी जानकारी

8 महीने बाद पति को फोन कर दी जानकारी

उसके बाद इन तीनों की कोई खोज खबर नहीं लगी। अप्रैल तक तीनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। एक दिन अचानक देवंती का फोन आया और पूरी घटना की जानकारी दी। तब तक आठ महीने बीत चुके थे। सीताराम ने बताया कि उसकी पत्नी देवंती को यूपी की रहने वाले जयपाल विश्वकर्मा के पास बेचा गया है। देवंती ने फोन कर अपने पति को बताया कि वो किसी तरह उसे जयपाल के चंगुल से छुड़ा ले।

फुफेरी बहन ने बेचा

फुफेरी बहन ने बेचा

जयपाल उसपर काफी अत्याचार करता है। उसे प्रताड़ित करता है। वह अपने बच्चों के साथ घर लौटना चाहती है। सीताराम ने बताया कि पिछले सात सितंबर महीने में वह यूपी के गोरखपुर में कंपनी में मजदूरी करने गया था। उसी दौरान उसकी पत्नी की फुफेरी बहन बाहर घुमाने का झांसा देकर ले गई। उसके बाद उसे बेच दिया।

सीएम के निर्देश पर पुलिस की टीम रवाना

सीएम के निर्देश पर पुलिस की टीम रवाना

सीताराम ने यह भी बताया कि देवंती के साथ उसकी शादी 2007 में हुई थी। उधर मामला प्रकाश में आने के बाद शनिवार रात ही पुलिस सीताराम को लेकर यूपी के लिए रवाना हो गई है। डीएसपी दिलीप खलखो ने बताया कि बेची गई महिला और बच्चों को वापस जाले के लिए पुलिस काम कर रही है। बहुत ही जल्द उन्हें वापस लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+