दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का किया गैंगरेप फिर उसे रात भर घर पर रखा लेकिन दादा ने बता दी बात

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। रेप आरोपितों ने लड़की को अपने घर में कैद कर रात भर रखा रहा। इस मामले में विशुनपुरा थाना में अपनी शिकायत में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि शनिवार 5 सितंबर की शाम को वो घास लेने के लिए खेत गई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही रितेश सिंह उर्फ रीतू सिंह अपने दो साथियों के साथ उसे पकड़कर जंगल ले गया और उसके हाथ बांधकर रेप किया।

घास काटने गई थी लड़की

घास काटने गई थी लड़की

पीड़िता ने बताया कि रेप करने के बाद तीनों उसे अपने घर ले जाकर रात भर बंद रखा। सुबह आरोपित के दादा ने पीड़ित के घर जाकर बताया कि तुम्हारी बेटी हमारे घर पर है। इसके बाद पीड़िता के पिता आरोपित के घर पहुंचे फिर अपने साथ ले गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

वहीं थाना प्रभारी चुनवा उरांव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल दो नाबालिग आरोपितों को हिरासत में ले लिया है लेकिन घटना का मुख्य आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं घटना के लेकर लड़की के घर में मातम पसरा हुआ है

मुख्य आरोपित चल रहा है फरार

मुख्य आरोपित चल रहा है फरार

परिवार के सभी लोग परेशान हैं। इस मामले में दिलीप खलखो, एसडीपीओ, नगर उंटारी, गढ़वा ने बताया कि दो नाबालिग लोगों को गिरफ्तार कर जुवेनाइल कोर्ट रांची भेज दिया गया है। जबकि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+