गढ़वाः प्रेमी के साथ खपरैल में थी प्रेमिका तभी गिर गई दीवार और हो गई मौत, तीन बच्चों का पिता था युवक

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल ताना क्षेत्र के करकोमा गांव में शुक्रवार की देर रात को मूसलाधार बारिश के चलते घर की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं महिला को दोनों पैर टूट गए। दरअसल, मृतक युवक तीन बच्चों का पिता है, जो अपनी प्रेमिका के घर आया हुआ था। इसी दौरान हादसा हो गया। वहीं उसकी प्रेमिका यानी कि महिला को गंभीर चोट आई है। दीवार गिरने की शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को मलबे से बाहर निकाला।

garhwa man died due to wall collapsed

बता दें कि घायल महिला का पति उसे छोड़ चुका है। मृतक युवक की शिनाख्त सिरहे गांव के रहने वाले सुरेंद्र मेहता के रूप में हुई है। महिला अपने रिश्तेदार के बेटे की शादी में मेराल थाना क्षेत्र के सिरहे गांव आई थी। बारात जाने के बाद महिला ने मौका पाकर प्रेमी को घर बुला लिया। वे लोग बिजली सब स्टेशन के बगल में मौजूद जर्जर खपरैल घर में चले गए। इसी दौरान घर की दावर बारिश के चलते गिर गई।

इस घटना में प्रेमी सुरेंद्र की मौत हो गई। जबकि महिला के दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद घायल महिला की चीख पुकार से अन्य लोग पहुंच कर उसे मलबे से बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+