Gandey Chunav 2024: गांडेय विधानसभा सीट पर कल्पना सोरेन को कौन देगा टक्कर, BJP इसपर खेलगी दांव?
Gandey Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र में इस बार राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। गांडेय विधानसभा सीट से वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की नेता कल्पना सोरेन (kalpana soren) विधायक हैं। जून 2024 में हुए उपचुनाव में इस सीट से कल्पना सोरेन 26 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीती थीं।
कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिलीप कुमार वर्मा को हराया था। ऐसे में इस बार देखने वाली बात ये होगी इस सीट पर भाजपा फिर से दिलीप कुमार वर्मा पर दांव खेलेगी या फिर किसी नए का आजमाएगी? गांडेय विधानसभा सीट पर हमेशा से जेएमएम का दबदबा रहा है। इस सीट पर जेएमएम ने अब तक छह चुनाव जीते हैं।

ये भी पढे़ं- Daltonganj Chunav 2024: डाल्टनगंज सीट पर क्या इस बार नामधारी कर पाएंगे वापसी, या BJP फिर करेगी खेला!
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के दिवंगत सालखन सोरेन, इस सीट से चार बार निर्वाचित हुए हैं, जो गांडेय में JMM के गहरे प्रभाव को दिखाते हैं। झामुमो के बाद यहां भाजपा मुख्य दावेदार हैं। भाजपा ने दो बार सीट जीती है और अक्सर दूसरे या तीसरे स्थान पर रही है। हालांकि भाजपा ने अभी तक नामों का खुलासा नहीं किया है, जो किसको चुनावी मैदान में उतारेंगे।
Gandey Seat Candidate: गांडेय सीट पर कौन-कौन नेता टिकट की रेस में?
भाजपा फिलहाल दिलीप वर्मा, मुनिया देवी और पूर्व विधायक जेपी वर्मा जैसे नामों पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है। भाजपा का लक्ष्य एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी को मैदान में उतारना है। दूसरी जेएमएम इस सीट पर फिर से कल्पना सोरेन को उतारेगी।
गांडेय में पिछले कुछ वर्षों में हुए चुनावी नतीजों में जनता पार्टी के लक्ष्मण स्वर्णकार और सलखन सोरेन और सरफराज अहमद जैसे जेएमएम नेताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन कल्पना सोरेन के नेतृत्व में जेएमएम की हालिया जीत से लग रहा है कि इस सीट पर उनका पलड़ा भारी है।
ये भी पढ़ें- Nala Chunav 2024: नाला सीट पर क्या तीसरी बार जीत पाएंगे JMM के रबिन्द्रनाथ महतो? या BJP करेगी खेल खराब?
Gandey Assembly constituency: गांडेय निर्वाचन क्षेत्र के बारे में जानें?
गांडेय निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। गांडेय क्षेत्र में विभिन्न जातियों और समुदाय है। जिनमें बड़ी संख्या में आदिवासी और मुस्लिम शामिल हैं, साथ ही साथ हिंदू मतदाता भी हैं।क्षेत्र में संथाल, मुंडा, और उरांव आदिवासी समुदाय की महत्वपूर्ण उपस्थिति है। : इसके अलावा, यादव, मंझी, और महतो जैसी पिछड़ी जातियां भी इस क्षेत्र में हैं। गांडेय निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 1.75 लाख से 2 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग समान है।
ये भी पढ़ें- Saraikela Chunav 2024: सरायकेला सीट पर इस बार सबकी निगाहें, JMM के गढ़ में बागी चम्पाई करेंगे खेला!
Gandey Assembly constituency Election History: जानिए गांडेय चुनाव में अब तक कौन-कौन जीता?
- 1977 लक्ष्मण स्वर्णकार, जनता पार्टी
- 1980 डॉ. सरफराज अहमद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1985 सलखन सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
- 1990 सलखन सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
- 1995 लक्ष्मण स्वर्णकार, भारतीय जनता पार्टी
- 2000 सलखन सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
- 2005 सलखन सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
- 2009 डॉ. सरफराज अहमद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 2014 जय प्रकाश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी
- 2019 डॉ सरफराज अहमद, झारखंड मुक्ति मोर्चा
- 2024 (उपचुनाव) कल्पना सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications