Jharkhand News: काल के गाल में समा गई सब्जी बाजार, धू-धूकर जल गईं कई दुकानें, आग बुझाने का काम जारी, Video

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के सब्जी बाजार में आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गई हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम जारी है।

रांची के सब्जी बाजार में मंगलवार की रात भीषण आग लग गई। आग लगने से कई सब्जी दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल की चार से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास चल रहा है। आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

रांची के सब्जी बाजार में लगी भीषण आग

डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही हमने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कई दुकानों में भी आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है।शुरुआत में चार फायर टेंडर थे, बाद में और टीमों को बुलाया गया।

सब्जी बाजार में आग लगने के कुछ देर बाद ही आग विकराल रूप धारण कर लिया। विकराल रूप को दोख लोग डर गए। लोग इधर-उधर भागने लगे। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही पता ही चल पाएगा कि आग कैसे लगी।

Recommended Video

    Jharkhand News: काल के गाल में समा गई सब्जी बाजार, धू-धूकर जल गईं कई दुकानें, आग बुझाने का काम जारी

    यह भी पढ़ें- Delhi News: ग्रेटर कैलाश के एक घर में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+