Delhi News: ग्रेटर कैलाश के एक घर में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां
Delhi News: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में मंगलवार देर रात एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिना देर किए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
आग बुझाने का प्रयास जारी है। मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है।

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही इसके कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में लगी थी भीषण आग
दिल्ली में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पहले दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में भीषण आग लगी थी।कश्मीरी गेट इलाके में निकोलसन रोड पर ऑटो स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई थी। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी थी।
7 गाड़ियां मौके पर मौजूद
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया था कि दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी। दिल्ली फायर सर्विस के एडीओ सुमित कुमार ने कहा कि आग कश्मीरी गेट इलाके में लगी थी। ऑटो स्पेयर पार्ट्स के सामान के अलावा प्लास्टिक और रबर के सामान में भी आग लग गई थी।
यह भी पढ़ें- मुंबई: बीच सड़क पर धू-घूकर जलने लगा ट्रक, चलती गाड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप, Video












Click it and Unblock the Notifications