झारखंड में चार चरणों में होंगे चुनाव, आपकी लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, यहां विस्तार से जानें

Jharkhand Lok Sabha Election Voting Dates: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव पूरे देश में 7 चरणों में होगा। झारखंड में कुल 4 चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग की शुरूआत 13 मई को होगी। वहीं लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को एक साथ सामने आएंगे।

लोकसभा चुनाव के शेड्यूल का ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार , चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में किया गया।

Jharkhand Lok Sabha Election Voting Dates

झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। यानी झारखंड में वोटिंग की शुरूआत 13 मई से हो होगी इसके बाद अगले तीन चरणों में और वोटिंग होगी। झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। जिनको चार चरणों में बांटकर वोटिंग कराई जाएगी।

आपको बता दें कि चौथे, पांचवें, छठवें और सातवें चरण में वोटिंग होगी। इस दौरान चौथे चरण में चार लोकसभा सीटों पर 13 मई को पांचवें चरण में तीन लोकसभा सीटों पर 20 मई को, छठवें चरण में चार सीटों पर 25 मई को और एक जून को आखिरी चरण में तीन सीटों पर वोटिंग होगी।

आपकी लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, यहां विस्तार से जानें

13 मई को चौथा फेज: सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी, पलामू
20 मई को पांचवें फेज: चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह
25 मई को छठवें फेज: धनबाद, रांची, जमशेदपुर
1 जून को आखिरी फेज: राज महल, दुमका, गोड्डा

भाजपा ने झारखंड की 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इंडिया गठबंधन ने अभी एक भी सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। जेएमएम और कांग्रेस के साथ ही दूसरे दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। बातचीत के बाद कांग्रेस के साथ ही इंडिया गठबंधन की सीटों का ऐलान किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के साथ झारखंड के गांडेय सीट पर उप चुनाव भी होगा। पांचवें फेज 20 मई की वोटिंग के दौरान गांडेय में उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई है।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा है। झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 53 लाख 86 हजार 152 है। एक साल में मतदाता की संख्या में 3.49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+