खूंखार नक्सली दिनेश गोप नेपाल से गिरफ्तार, 30 लाख रुपये का था इनामी, उग्रवादी संगठन PLFI का था मुखिया
Dinesh Gope Arrested: झारखंड का मोस्ट वांटेड नक्सली दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड पुलिस और NIA की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया।

Dinesh Gope Arrested From Nepal: झारखंड का खूंखार और मोस्ट वांटेड नक्सली दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। एनआईए और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में झारखंड के मोस्ट वांटेड 30 लाख के इनामी दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनेश गोप उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का मुखिया है।
हत्या समेत 100 से अधिक मामले दर्ज
PLFI के प्रमुख दिनेश गोप (Dinesh Gope) पर हत्या समेत 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। दिनेश के ऊपर झारखंड पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। इसके अलावा NIA ने भी 5 लाख का इनाम रखा हुआ था। यानी कहा जाए तो कुल 30 लाख रुपये का इनामी था। झारखंड पुलिस और NIA दोनों लंबे समय से दिनेश गोप (Dinesh Gope) की तलाश में लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications