धनबादः कोरोना पॉजिटिव निकली मृतका, मनपंसद लड़के से शादी न होने पर की थी खुदकुशी
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के छोटापिछरी निवासी 22 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार की रात अपने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। मृतका एसएसएलएनटी की पीजी की छात्रा थी। वहीं युवती के आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मृतका के शव का बुधवार को पीएमसीएच में स्वाब का ट्रूनेट मशीन से कोरोना संक्रमण जांच कराया गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो छात्रा के घरवाले उसपर शादी के लिए दबाव बना रहे थे। मंगलवार को लड़के वाले उसे देखने भी आए थे। छात्रा शादी से इनकार कर रही थी। वह किसी और से शादी करना चाहती थी जबकि घरवाले जिद्द पर अड़े थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी दवाब में उसने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली है। युवती के मोबाइल में एक नंबर से लगातार छह मिस्ड कॉल भी आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पॉजिटिव रिपोर्ट के कंफर्मेशन के लिए शव के स्वाब की दोबारा पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की आरटी-पीसीआर मशीन में जांच कराई जा रही है। घटना के बारे में बताया जाता है कि छात्रा ने मंगलवार की रात छोटा पिछरी गांव स्थित अपने घर में फंदे से लटक गई थी। यहां उसका ननिहाल है। इसके मां, पिता और भाई यहीं बस गए हैं।
युवती के पिता का घर बलियापुर के धोखरा में है। देर रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने घटना की सूचना बरवाअड्डा थाना को दी। इस सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएमसीएच पहुंचाया। सुबह शव के स्वाब की कोरोना जांच ट्रूनेट में जांच कराई गई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोबारा शव से स्वाब का सैंपल लेकर आरटी पीसीआर मशीन में उसकी जांच कराई जा रही है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications