देवघर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर में कांवरियों की मौत, सांसद बोले- 18 मौतें, पुलिस ने बताई 5

Deoghar Kanwariya deaths: झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार (29 जुलाई) तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांवरियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक की टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया जंगल के पास हुआ।

दमका जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब 32-सीटर बस में सवार कांवरिए यात्रा पर थे और सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का चालक नियंत्रण खो बैठा। IG ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है।

Deoghar Kanwariya deaths

निशिकांत दुबे ने 18 लोगों की मौत का किया दावा

गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दावा किया कि 18 कांवरियों की जान चली गई है। उन्होंने लिखा,'श्रावण माह के दौरान देवघर लोकसभा क्षेत्र में कांवर यात्रा के दौरान हुए बस-ट्रक हादसे में 18 भक्तों की मृत्यु हो गई। बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना है कि मृतकों के परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

लेकिन पुलिस के अनुसार अब तक 6 मौतों की पुष्टि हुई है और घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

डीएसपी ने कहा 9 लोगों की हुई मौत

यातायात डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि कम से कम 9 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया है और घायलों की लगातार निगरानी की जा रही है। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सभी कांवरिए बसुकीनाथ मंदिर जा रहे थे। घायलों को विभिन्न अस्पतालों और नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जिनमें सरैयाहाट PHC, दुमका भी शामिल है।

ये भी पढ़ें Jharkhand Liquor Scam: ACB ने किया IAS विनय चौबे को गिरफ्तार, आखिर कैसे खुली झारखंड शराब घोटाले की पोल?

सीएम ने हादसे पर दुख जताया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, 'देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जमुनिया चौक के पास एक बस हादसे में यात्रियों की मृत्यु की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है एवं घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। बाबा बैद्यनाथ मृतकों की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें।'

ये भी पढ़ें Jharkhand Naxal Encounter: मारा गया 15 लाख का इनामी नक्सली पप्पू लोहरा, हत्या-लूटपाट के थे दो दर्जन केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+