Jharkhand Naxal Encounter: मारा गया 15 लाख का इनामी नक्सली पप्पू लोहरा, हत्या-लूटपाट के थे दो दर्जन केस
Jharkhand Naxal Encounter: झारखंड के लातेहार में पुलिस बलों के साथ हुए मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। एनकाउंटर में मारे गए दो नक्सलियों में से एक 15 लाख का पप्पू लोहरा भी है। पप्पू लोहरा लातेहार (Jharkhand) इलाके में अपहरण, लूटपाट, लेवी वसूलने समेत दो दर्जन से ज्यादा मामलों में आरोपी था। पुलिस की ओर से दी जानकारी में बताया गया है कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी थी। शनिवार की सुबह पुलिस की कार्रवाई के बाद दूसरी ओर से भारी गोलीबारी शुरू कर दी गई थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम ने जब शव की पहचान की, तो उनमें से एक पप्पू लोहरा और एक उसका साथी निकला है।
Naxal Encounter: पप्पू लोहरा ने बनाया था अलग गैंग
बता दें कि पिछले दो साल में झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए बड़े ऑपरेशन में लातेहार और बूढ़ा पहाड़ के आसपास का इलाका नक्सली मुक्त हो गए हैं। नक्सल खात्मे के बाद पप्पू इचाबार सलैया जंगल के इलाके में पहुंच गया था। यहां इसने अपना जेजेएमपी संगठन खड़ा कर लिया था। पिछले कुछ समय से वह इसी इलाके से लूटपाट और लेवी वसूलने का काम अंजाम दे रहा था। पप्पू ने कई सारे नक्सली वारदात में भी अपनी भूमिका निभाई थी। सितंबर 2021 में पप्पू लोहरा के साथ हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हुए थे। इसके अलावा वह कई और नक्सली वारदातों में शामिल था।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने बड़े नक्सल ऑपरेशन की सफलता के लिए सैनिकों की तारीफ की
एके-47 लेकर निकलता था लोहरा
पप्पू लोहरा के बारे में चर्चित है कि वह अपने साथ हमेशा एके-47 रखता था। इसके अलावा, उसे हथियारों को पहचानने और चलाने का भी अच्छा अभ्यास था। उसने झारखंड और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर इलाके में दो दर्जन से ज्यादा नक्सली वारदात अंजाम दिए थे। नक्सली संगठन झारखंड जन्म मुक्ति परिषद बनाने के बाद से उसने हथियारों की खरीद-बिक्री का भी काम शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Encounter: 1.5 करोड़ का इनामी नक्सली Basavaraju था B.Tech ग्रैजुएट, जानें उसकी क्राइम कुंडली












Click it and Unblock the Notifications