झारखंडः तीन बेटियों की मां ने बेटे की लालच में चोरी किया बच्चा, लोगों ने पकड़ा

चतरा। झारखंड के चतरा जिले के सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह नवजात शिशु की चोरी का मामला सामने आया। हालंकि परिजनों की चौकसी के चलते चोरी करने वाली महिला को पकड़ लिया गया। बच्ची को महिला लेकर शहर के पोस्ट ऑफिस चौक तक पहुंच गई थी। आरोपित महिला की पहचान इकबाल अंसारी की पत्नी अनिशा खातून के रूप में हुई है, जो जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की रहने वाली है। महिला पुलिस आरोपित महिला से थाने में पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई महिला की तीन बेटियां हैं। दरअसल, लातेहार जिले के मुरपा गांव के रहने वाले अरविंद कुमार की पत्नी रजनी देवी ने बीते 1 जून को सदर अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक लड़के को जन्म दिया था। रजनी सदर अस्पताल की महिला वार्ड में भर्ती है।

chatra woman stole baby boy from district hospital

अस्पताल में रजनी के साथ उसकी मां मंजू देवी और भाई राकेश रंजन मौजूद हैं, जो उसकी देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान शनिवार की सुबह पांच बजे रजनी की मां मंजू देवी बाथरूम चली गईं। इसी बीच अनिशा खातून बच्चे को लेकर फरार हो गई। फिर जब मंजू देवी वापस आईं तो उन्होंने देखा कि नवजात वहां नहीं है फिर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला वार्ड के बाहर बेंच पर सो रहे राकेश रंजन को जब पता चला कि उनका भांजा चोरी हो गया है तो वह तुरंत शहर के पोस्ट ऑफिस रोड की तरफ तेजी से भागे।

फिर वहां देखा कि एक महिला कपड़े में कुछ लपेट कर तेजी से भाग रही है। फिर राकेश रंजन को शक हुआ तो उन्होंने महिला को रुकने को कहा इसपर महिला दौड़ने लगी। फिर राकेश ने बच्चा चोर कहकर चिल्लाने लगा। इस दौरान सड़क पर टहल रहे लोगों ने महिला को पकड़ लिया। फिर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से नवजात शिशु को बरामद किया गया।

इसके बाद लोगों ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को महिला से अलग कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बच्चा चोरी करने की आरोपी महिला को हिरासत में लेकर महिला थाना ले आई है। इस मामले में सदर थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। एक महिला को हिरासत में लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+