कार चलाते हुए सेल्फी लेना पड़ा भारी, चली गई एक ही परिवार के 5 लोगों की जान

Deoghar car accident: अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं, जब सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ लोग अपनी जान गंवा देते हैं। अब झारखंड के देवघर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सेल्फी लेने के शौक ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जान ले ली।

मामला झारखंड के देवघर का है, जहां मंगलवार को सिकटिया बैराज पर एक कार पुल से नीचे गिर गई और पांच लोगों की मौत हो गई। ये लोग अपनी कार से देवघर के सारठ में आसनसोल संकुल गांव से गिरिडीह जा रहे थे।

Deoghar accident

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, 'ये एक्सीडेंट उस वक्त हुआ, जब कार सिकटिया बैराज को पार कर रही थी। बैराज पार करते वक्त कार में मौजूद परिवार का एक शख्स, जो पेशे से इंजीनियर था, ड्राइविंग करते हुए सेल्फी लेने लगा। उसी दौरान गाड़ी उसके कंट्रोल से बाहर हो गई और पुल से नीचे जा गिरी।'

देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जो शख्स गाड़ी चला रहा था, वो घायल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+