Giridih में मोबाइल टावर के बाद नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ा दिया पुल

गिरिडीह, 23 जनवरी: झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों ने फिर उत्पात मचाया है। शनिवार देर रात नक्सलियों ने नचनिया पहाड़ी से नुरंगों के बीच बराकर नदी पर बने पुल को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। इससे पहले शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने दो मोबाइल टॉवर उड़ा दिए थे। इन घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट है और इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

A bridge under Dumri police station limits of Giridih district blew up by Naxals

नक्सलियों द्वारा शनिवार आधी रात के बाद उग्रवाद प्रभावित डुमरी व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में धमाकों से दो पुल को ध्वस्त कर दिया गया। जबकि शुक्रवार रात को मधुबन व खुखरा थाना क्षेत्र के महुआटांड़ में धमाका कर जियो और एयरटेल का टावर ध्वस्त कर दिया था। दरअसल, नक्सली पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस और उनकी नक्सली पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी से बौखला गए हैं। वे झारखंड पुलिस पर बोस और शीला को जेल के अंदर यातना देने का आरोप लगा रहे हैं।

झारखंड पुलिस ने पिछले दिनों पश्चिमी सिंहभूम से दोनों को गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में माओवादी झारखंड और बिहार में छह दिवसीय प्रतिरोध दिवस ( 21 से 26 जनवरी) मना रहे हैं। 27 जनवरी को झारखंड-बिहार बंद का एलान किया है। प्रतिरोध दिवस के दौरान माओवादी अपने प्रभाव वाले इलाके में हिंसा कर रहे हैं। सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। झारखंड के गिरिडीह जिले में तो तांडव मचा रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+