झारखंड में 4 कोयला चोरों को मुठभेड़ में CISF के जवानों ने किया ढेर
Jharkhand: झारखंड में कोयले की खदान में सीआईएसएफ के जवानों ने 4 कोयला चोरों को मार गिराया है। धनबाद पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 4 कोयला चोरों की सीआईएसएफ के जवानों से मुठभेड़ हुई, जिसमे 4 कोयला चोर मारे गए हैं जबकि 2 कोयला चोर घायल हुए हैं। यह घटना बाघमारा थाना क्षेत्र में स्थित डेनिडीह कोयला खदान के पास रात 11.30 बजे हुई है। यह जगह राजधानी रांची से 200 किलोमीटर दूर है। धनबाद ग्रामीण के एसपी रेशमा रमेसन ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने जब कोयला चोरों को रोकने की कोशिश की जोकि बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे। लेकिन जब कोयला चोरों में से एक ने जवान पर हमला कर दिया तो गनफाइट शुरू हो गई। जिसमे चार कोयला चोर मारे गए हैं, जबकि 2 घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की आगे की जांच चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications