झारखंड: जामताड़ा में तूफान से पलटी नाव, 16 लोग लापता
रायपुर, 24 फरवरी: झारखंड के जामताड़ा में नदी तेज तूफान की वजह से नाव पलट गई। इस हादसे के बाद नाव पर सवार 16 लोग लापता हो गए, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक बारबेंडिया पुल के पास तूफान के कारण नदी में अचानक नाव पलटने गई। नाव हादसे पर जामताड़ा जिला प्रशासन ने कहा कि नाव में 18 से ज्यादा लोग सवार थे।

हादसे की सूचना के बाद तुरंत मौके पर एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि नाव में सवार 18 से ज्यादा लोग लोग निरसा, धनबाद से जामताड़ा जा रहे थे। इस दौरान तूफान आया और नाव उसकी चपेट में आ गई। नाव पलटने के बाद 4 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल एनडीआरएफ मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Jharkhand | 16 missing as a boat capsized due to storm near Barbendia bridge today. 18 persons onboard the boat were going to Jamtara from Nirsa, Dhanbad. 4 people rescued and sent to hospital. NDRF rushed to the spot. Rescue operation on: Jamtara District administration
— ANI (@ANI) February 24, 2022
जानकारी के मुताबिक हादसा धनबाद जिले के बारबेंदिया और जामताड़ा जिले के वीरगांव-श्यामपुर घाट के बीच हुआ है। इस दौरान तूफान से नाव असंतुलित हुई तो लोग नदी में डूब गए। ऐसे में लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही है। गौरतलब है कि बारबेंदिया और जामताड़ा के बीच भारी संख्या में लोग आवाजाही के लिए नाव का इस्तेमाल करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा शाम करीब पांच बजे के आसपास हुआ। अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई थी और नाव पर लोग सवार थे। ऐसे में नदी में बीच में नाव पलट गई।












Click it and Unblock the Notifications