झांसी: इंस्पेक्टर ने महिला का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने का आरोप

झांसी। यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर पर महिला ने गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने बंदूक के दम पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब महिला की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद उल्दन थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। साथ ही इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। बता दें कि वर्तमान में उक्त इंस्पेक्टर ललितपुर जिले के गिरार थाने में तैनात है।

Woman serious allegations against UP Police Inspector

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित महिला की इंस्पेक्टर संत प्रकाश पटेल से जान पहचान थी। इस बात का फायदा उठाकर इंस्पेक्टर ने उसे झांसी बुलाया और फुसलाकर वह अपने कमरे पर ले गया। जहां रिवाल्वर दिखाकर धमकी देते हुए जबरन अश्लील हरकत करने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का इंस्पेक्टर ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद इंस्पेक्टर ने महिला को धमकी देकर उसे भगा दिया। महिला की मानें तो घटना के बाद उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ने लगी।

इसी बीच उसे पता चला कि उसका वीडियो इंस्पेक्टर ने वायरल कर दिया। सच पता चलने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि इस संबंध में जब उसने इंस्पेक्टर से बात की तो उसे धमकी भी दी गई। शिकायत मिलने पर उल्दन पुलिस ने इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएसपी डॉ. ओेपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास को सौंपी गई है। जांच में साक्ष्य एकत्रित होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+