बम को समझा कबाड़, लोहा निकालते वक्त दो बच्चों की गयी जान
झांसी। सेना के जवानों की छोटी से गलती के चलते 2 मासूम बच्चों की जान चली गयी जबकि 6 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनकी हालत संवेदनशील बनी हुई है।

दरअसल झांसी में सेना का अभ्यास चल रहा था, लेकिन इस अभ्यास में दो जिंदा बम छूट गये जो दो बच्चों के हाथ लग गया। बच्चों को इस बात की समझ नहीं आयी कि यह बम है और वह उसे लेकर कबाड़़ी की दुकान पहुंचकर उसमें से लोहा निकलवाने पहुंचे।
जब बच्चे कबाड़ी की दुकान पहुंचे तो उन्होंने बम में से लोहा निकलवाना शुरु कर दिया। जिसके बाद जोर का धमाका हुआ और दोनों बच्चों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications