Jhansi: कूड़े के ढेर में पड़े मिले 4 ग्रेनेड, पास जाकर देखा तो 3 में लगी थी सेफ्टी पिन, सेना कर रही जांच
उत्तर प्रदेश के झाँसी में चार हैंडग्रेनेड मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। ये चारों बम एक कूड़े के ढेर में पड़े हुए थे, जिनकी सूचना वहां के स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद उच्चाधिकारियों समेत बम निरोधक दस्ता तत्काल मौके पर पहुंच गया और जगह को सील कर बम को डिफ्यूज किया गया।
कूड़े के ढेर में मिले 4 ग्रेनेड
जानकारी अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5-6 बजे के बीच झाँसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरा हाट के मैदान से गुरुद्वारा के ओर जाने वाले रास्ते के पास कूड़े के ढेर में कुछ लोगों ने बम नुमा चीज देखी। देखते ही देखते इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई और वहां लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा के लिहाज से उक्त जगह को घेरे में ले लिया गया है।

एक ग्रेनेड की खिंची हुई थी सेफ्टी पिन
वहीं शुरूआती जांच में बम पहले से डिफ्यूज होने की बात सामने आई। लेकिन बम निरोधक टीम ने जाकर पड़ताल की तो पता चला कि चार बम में से तीन में सेप्टी पिन लगा हुआ था, परन्तु एक ग्रेनेड की पिन निकली हुई थी। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया।

सेना करेगी जांच, हो सकती है बड़ी साजिश
उधर पुलिस ने संभावना जताई है कि सेना की फील्ड फायरिंग रेंज से कोई उक्त ग्रेनेड उठा लाया हो और यहाँ फेंक दिए। हालांकि, यह ग्रेनेड कहाँ से आए इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही इसकी जांच में आर्मी को भी शामिल किया जा रहा है, जिससे बम मिलने की हकीकत सामने आ सके।












Click it and Unblock the Notifications