झांसी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

झांसी, 15 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के झांसी ज‍िले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में सात मह‍िलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी जिले के चिरगांव थाना के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

tractor trolley overturned in jhansi 11 people lost their life

ट्रॉली में दो दर्जन से ज्यादा लोग थे सवार, गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्रॉली भांडेर की ओर से झांसी के चिरगांव आ रही थी। ट्रॉली में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। रास्ते में चिरगांव के पास गाय को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

छह लोग गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सीएम योगी ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी जिले के चिरगांव थाना के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के पूरे प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+