VIDEO: नवविवाहिता की मौत पर बवाल, यूपी के हॉस्पिटल में मायके वालों ने पीटे ससुराली

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर जमा मायके और ससुराल वालों में कहासुनी हो गई। मायके वालों ने बेटी की मौत के लिए ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया। ससुरालियों पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने बेटी को विषाक्त खिलाया था। गुस्साए बेटी वालों द्वारा ससुराली हॉस्पिटल परिसर में ही पीट डाले गए।

In-law conflict, 19 year old, daughter-in-law, jhansi, uttar pradesh police, uttar pradesh, crime, नवविवाहिता, हॉस्पिटल में हंगामा, मायके वालों ने ससुरालियों को पीटा, वीडियो

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय रोहिनी की शादी प्रेमनगर थानान्तर्गत ईसाई टोला निवासी अजय रायकवार के साथ हुई थी। रोहनी की विषाक्त का सेवन करने से हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी होने मृतका के मायका पक्ष आक्रोशित हो गया और उन्होंने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। जिसको लेकर मिर्नवा चौकी के नजदीक मायके और ससुरालीजनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। यह देख पुलिस ने बीच-बचाव किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूचना पाकर पहुंचे एसीएम अशोक कुमार का कहना है कि जब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो जाता है, यह कहना मुश्किल है कि इसकी मौत जहर खाने से हुई है। यदि कोई पक्ष शिकायत करता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मृतिका का भाई का दावा है कि रोहिनी की मौत विष से हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+