'टीचर ने मेरे गाल पर हाथ फेरकर ली सेल्फी', थाने में छात्रा ने बताई पूरी घटना

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में आईटीआई की छात्रा ने टीचर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने बताया, ''टीचर कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने मेरे गाल पर हाथ फेरा और सेल्फी लेकर बोला तुम मुझे अच्छी लगती हो, मैं तुम्हें कैसा लगता हूं।''

छेड़खानी का विरोध करने पर दी धमकी

छेड़खानी का विरोध करने पर दी धमकी

जानकारी के मुताबिक, थाना प्रेमनगर इलाके में रहने वाली छात्रा आईटीआई में पढ़ाई करती हैं। छात्रा का आरोप है कि जब वह अपनी क्लास में थी, उसी समय टीचर अखिलेश सिंह आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने विरोध किया तो वे धमकी देने लगे।

कॉलेज में नहीं हुई सुनवायी तो पुलिस से की शिकायत

कॉलेज में नहीं हुई सुनवायी तो पुलिस से की शिकायत

छात्रा ने बताया कि उसने पहले इसकी शिकायत कॉलेज में की, लेकिन जब कोई सुनवायी नहीं हुई तो पुलिस से शिकायत की। छात्रा का कहना है कि टीचर उसके साथ पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है।

जांच के बाद टीचर पर होगी कार्रवाई

जांच के बाद टीचर पर होगी कार्रवाई

आईटीई के प्राचार्य अरूण कुमार का कहना है कि वह इसकी जांच करवाकर विभागीय कार्रवाई करेंगे। वहीं, सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+