झांसी में राजनाथ सिंह बोले- योगीजी आल राउंडर खिलाड़ी है, अच्छे-अच्छों की विकेट उखाड़ देते हैं

झांसी, 19 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झांसी में जन विश्वास यात्रा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह अपने संबोधन की शुरुआत बुंदेलखंडी भाषा में करते हुए बुंदेलखंड की धरती को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। राजनाथ ने सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पहले शाम होते ही अपराधी कट्टा लेकर निकल जाते थे, लेकिन अब किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं। उन्होंने कहा, 'योगीजी एकदम आल राउंडर खिलाड़ी है। बल्लेबाजी तो करते ही है मगर जब गेंदबाजी पर उतरते है तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों की विकेट उखाड़ देते हैं। क्या सपा, क्या बसपा और क्या कांग्रेस। उत्तर प्रदेश की पिच पर योगीजी की 'इन स्विंगर' और 'आउट स्विंगर' के आगे ये टिक नहीं पाएंगे।'

defence minister rajnath singh addresses BJP jan vishwa yatra in jhansi

राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैं पिछले 35 दिनों में तीसरी बार आया हूं। रानी लक्ष्मीबाई, आल्हा उदल की धरती को प्रणाम करता हूं।' राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी का मानना है कि राजनीति जनता की आंख में आंखें डालकर करनी चाहिए, उनसे नजरें चुराकर नहीं। मैं सपा, बसपा से कहना चाहता हूं कि अगर हमारी कोई बात गलत हुई है तो माफी मांगने को तैयार हूं। हम जीतेंगे तो जनता का दिल जीतकर जीतेंगे, नेता जनता को गुमराह करके वोट लेकर चले जाते हैं। उन्होंने कहा, 'हम जनता से झूठ बोलकर जनता का समर्थन हासिल नहीं करना चाहते हैं। हम जो बोलते हैं वो करते हैं। आजाद भारत के इतिहास में नेताओं ने जनता से कई वादे किए। उन नेताओं ने अगर अपने वादे पूरे कर दिए होते तो शायद भारत आज दुनिया का ताकतवर देश बन गया होता।

राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्वास का संकट कांग्रेस, कम्युनिस्टों ने पैदा किया है। हमारा संकल्प है प्राण जाए पर वचन न जाए। राजना ने कहा, लोग कहते थे जनसंघ वाले आते हैं तो 370 हटाने की बात करते हैं, हमने धारा 370 चुटकी बजाकर खत्म किया। अब अयोध्या में मंदिर बन रहा हैं, मैं मानता हूं कोर्ट का फैसला है, पर ईश्वर को यही मंजूर था कि बीजेपी सरकार के रहते मंदिर बने। हमारा संकल्प था कि पुराने मंदिर वापस खड़े हों, ऐसा हो भी रहा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर में जीर्णोद्धार का अगर किसी ने काम किया तो मोदी जी ने किया है। साथ ही बाबा विश्वनाथ काशी में मंदिर देखकर आपकी छाती चौड़ी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+