VIDEO: रेस्टोरेंट के किचन में एक के बाद एक तीन सिलिंडरों में हुआ विस्फोट
Jhansi News, झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक रेस्टोरेंट के किचन में एक के बाद एक तीन सिलिंडरों में आग लगने से जोरदार धमका हुआ और लपटें उठने लगीं। धमाके की आवाज से वहां मौजूद राहगीरों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पूरी घटना का वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल से वीडियो बना लिया।

किचन में लगी भयानक आग
जानकारी के अनुसार, पंचवटी कॉलोनी निवासी हरीश सिंह का कोतवाली के सामने रेस्टोरेंट बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह रेस्टोरेंट खुलने के बाद काम चल रहा था, तभी अचानक किचन में आग लग गई। जिसे देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे, तभी मौके पर रखे तीन सिलेंडरों में एक-एक कर आग लगने लगाना शुरू हो गई।

अचानक हुए तीन विस्फोट
बता दें कि पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई थी, तभी एक-एक कर तीन सिलिंडरों में धमाकों के साथ आग लग गई। खबर मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आगे बुझाने के प्रयास शुरू किए। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक किचन में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

वीडियो हुआ वायरल
आग इतनी भीषण थी कि तीन दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पचकुइयां चौराहा और जिला अस्पताल के पास लोगों का आवागमन रोक दिया था। वहीं, विस्फोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- झांसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications