Jaunpur News: गन्ने के खेत में मिला महिला का कंकाल, जानवर खा गए थे कई अंग, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
जौनपुर में गन्ने के खेत में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल के पास मिले कपड़े और आधार कार्ड के आधार पर महिला की पहचान की गई। महिला करीब डेढ़ माह पहले अपने घर से गायब हुई थी।

Jaunpur जिले में बुधवार को एक किसान द्वारा अपने गन्ने के खेत में गन्ने की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान गन्ने के खेत में एक महिला का कंकाल मिलने के बाद सनसनी फैल गई। किसान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के कंकाल तथा आसपास मिले कपड़े तथा आधार कार्ड को कब्जे में ले ली। आधार कार्ड के आधार पर महिला की शिनाख्त हुई।

बेटे और पति ने की महिला की शिनाख्त
दरअसल, जौनपुर जिले के निहालापुर गांव निवासी किसान शोभा श्रीवास्तव बुधवार को अपने गन्ने के खेत में गन्ने की कटाई कर रहे थे। गन्ने की कटाई करते समय उनको गन्ने के खेत में एक महिला का कंकाल दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी। गन्ने के खेत में महिला का कंकाल मिलने के बाद गांव सनसनी फैल गई। किसान द्वारा इस मामले में पुलिस को सूचना दिया गया सूचना मिलने के बाद केराकत थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल के समीप ही महिला के कपड़े और आधार कार्ड भी पड़े हुए थे। ऐसे में आधार कार्ड के आधार पर महिला की शिनाख्त गांव की रहने वाली 52 वर्षीय कुमारी सरोज के रूप में की गई। गन्ने के खेत में पहुंचने के बाद कुमारी सरोज के बेटे सत्यनारायण और उसके पति सभाजीत सरोज द्वारा कपडे के आधार पर कुमारी सराेज के रुप में पुष्टी की गई।

डेढ़ माह पहले घर से हुई थी गायब
पुलिस की पूछताछ में मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बिना बताए अपने घर से ही गायब हो जाती थी। गांव वालों ने भी बताया कि कुमारी सरोज पहले गांव में भटकते हुए नजर आती थी। वहीं मृतका के पति सभाजीत ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले कुमारी सरोज अपने घर से गायब हुई थी। गायब होने के बाद परिजनों को लगा कि वह वापस लौट आएगी लेकिन वह वापस नहीं आई। सभाजीत और उसके बेटे सत्यनारायण को लगा कि वह कहीं दूर चली गई है, ऐसे में लोगों ने उसकी खोजबीन भी नहीं की। हालांकि बुधवार को गन्ने के खेत में कंकाल मिलने के बाद सभाजीत सरोज के परिवार में मातम पसर गया।

शरीर के कई अंग हो गए थे गायब
मृतका के शरीर के कई भाग गायब हो चुके थे केवल सिर और शरीर के कुछ अन्य पार्ट्स को बरामद किया गया। घटनास्थल पर महिला की साड़ी, ब्लाउज, सॉल और चप्पल आदि जी पड़े हुए थे। ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई गई कि गन्ने के खेत में काफी संख्या में सियार रहते हैं और लोगों ने बताया कि महिला के शरीर के अन्य भागों को सियार या अन्य जानवर खा गए होंगे। इस बारे में जौनपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक केराकत घटनास्थल पर पहुंचे और महिला का कंकाल कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। यह भी बताया गया कि मृतका के परिजनों द्वारा किसी प्रकार की आशंका नहीं जताई गई है।
Recommended Video

-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications