जौनपुर: पत्नी ने पति के साथ सरे बाजार कर दिया ऐसा, लोग रह गए हैरान

जौनपुर में अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर मायके से ससुराल आ रही पत्नी अंबेडकर तिराहे पर जरूरी काम का बहाना बनाकर उतरी और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, काफी समय बीत जाने के बाद भी जब पत्नी नहीं लौटी तो पति खोजबीन करने लगा

जौनपुर, 20अगस्‍त: जौनपुर में एक पत्नी ने अपने पति के साथ कुछ ऐसा कर डाला जिसकी चर्चा जोरों पर चल रही है। मायके से अपने पति के साथ ससुराल वापस लौटते समय जौनपुर के आंबेडकर तिराहे पर आवश्यक काम का बहाना बनाकर पत्नी बाइक से उतर गई। पति तिराहे पर इंतजार करता रहा और पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। लाचार पति उसे काफी देर तक खोजता रहा बाद में पत्नी ने खुद फोन करके प्रेमी के साथ रहने की बात बताई।

रक्षाबंधन पर गई थी मायके

रक्षाबंधन पर गई थी मायके

दरअसल जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के एक युवक की शादी पांच साल पहले मड़ियाहूं के रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के पहले ही अपने पड़ोस के गांव के रहने वाले एक युवक से युवती प्रेम करती थी। शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी से चोरी छुपे बात करती थी। पति द्वारा इसे लेकर कई बार उसे डांटा भी गया था। रक्षाबंधन पर महिला अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके गई थी। शुक्रवार को उसका पति उसे ससुराल लाने के लिए मायके गया।

बाइक के पास खड़ा रहा पति और पत्नी हुई फरार

बाइक के पास खड़ा रहा पति और पत्नी हुई फरार

शुक्रवार को उसका पति बाइक पर बैठाकर उसे ससुराल लेकर आ रहा था। पति-पत्नी बाइक से जौनपुर के आंबेडकर तिराहे के पास पहुंचे उसी समय पत्नी ने कुछ सामान खरीदने का बहाना बनाया और बाइक से उतर गई। इस दौरान महिला का पति बाइक के पास ही खड़ा रहा, काफी समय गुजर जाने के बाद भी महिला वापस नहीं लौटी। जब आधे घंटे से अधिक समय गुजर गया तो पति उसके मोबाइल पर फोन करने लगा। पति कई बार फोन किया लेकिन पत्नी फोन नहीं उठाई। उसके बाद पति उसे खोजने के लिए निकला और दुकानदारों से पूछताछ किया। इलाकाई लोगों की माने तो काफी देर तक वह अपनी पत्नी को आंबेडकर तिराहे पर खोजता रहा।

फोन कर बोली- मैं प्रेमी के साथ हूं

फोन कर बोली- मैं प्रेमी के साथ हूं

काफी खोजबीन करने के बाद पति परेशान हो गया। इसी दौरान उसकी पत्नी ने उसे फोन किया। लोगों की माने तो फोन करने के बाद पत्नी ने पति से कहा कि मैं अपने प्रेमी के साथ आ गई हूं और अब उसी के साथ रहना चाहती हूं। उसने यह भी कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही शादी करेगी और बाकी की जिंदगी गुजारेगी। इस मामले में अभी तक पति द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। हालांकि इस घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+