प्रेमिका से मिलने को बेताब प्रेमी उसके घर में घुसा, परिजनों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया- Video Viral
जौनपुर जिले में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एक प्रेमी उसके घर में प्रवेश कर गया। इसी बीच प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसका बाल काटने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जौनपुर जिले में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने गुरुवार को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद प्रेमिका के परिजनों ने उसे पेड़ में बांध दिया और उसका बाल काटने लगे। संयोग अच्छा था कि उसी समय पुलिस पहुंच गई और प्रेमी को छुड़वाने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर ली। अब सोशल मीडिया पर इस घटना का Video Viral हो रहा है।

प्रेमिका के घर में घुसते समय परिजनों ने देख लिया
जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के मछलीशहर थाना अंतर्गत एक गांव का रहने वाला युवक जौनपुर जिले के ही तेतीबाजार थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम करता है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका दोनों मोबाइल पर काफी समय से बात चीत करते थे। ऐसे में गुरुवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने की योजना बनाई। प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी उसके घर पहुंच गया और घर में प्रवेश करते समय प्रेमिका के परिजनों ने उसे देख लिया। घर में प्रवेश किए प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने घेर कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

पेड़ में बांधकर कैंची से काटने लगे बाल
प्रेमी की पिटाई करने के बाद प्रेमिका के घर वाले उसे एक पेड़ में बांध दिए। पेड़ में बांधने के बाद लोग दोबारा उसे मारे पीटे। इस दौरान लोगों ने कैची लेकर प्रेमी का बाल काटना शुरू कर दिया। प्रेमी की पिटाई और बाल काटने के दौरान वहां पर मौजूद कोई शख्स इसका वीडियो बना लिया। वही वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रेमी पकड़े जाने और उसे पेड़ से बांधकर पीटा जाने की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वही वायरल वीडियो को देखने से पता चल रहा है कि गांव के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा कैची से एक युवक का बाल काटा जा रहा है तथा महिलाएं भी उसे मारपीट रही हैं। वहीं पेड़ से बांधकर प्रेमी की पिटाई किए जाने की सूचना मिलने के बाद तेती बाजार थाने की पुलिस गांव में पहुंची और प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों के कब्जे से मुक्त कराई।

तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
इस बारे में जौनपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह द्वारा बताया गया प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पकड़कर पिटाई और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उनके खिलाफ आवश्यक और विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications