यूपी पंचायत चुनाव 2021: मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह जौनपुर से लड़ेगी चुनाव, खरीदा जिला पंचायत सदस्य का पर्चा
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह जौनपुर से लड़ेगी चुनाव, खरीदा जिला पंचायत सदस्य का पर्चा
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को लेकर उत्तर प्रदेश में तारीखों का ऐलान हो चुका हैं, और पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया आज यानी शनिवार 3 अप्रैल से शुरू हो रही है। पंचायत चुनाव में इस बार 2015 में फेमिना मिस इंडिया रनर अप रहीं दीक्षा सिंह भी राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। वो जौनपुर जिले के बक्सा विकासखंड के वार्ड नंबर 26 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी।
Recommended Video

दीक्षा सिंह ने खरीदा जिला पंचायत सदस्य का पर्चा
दरअसल, दीक्षा सिंह ने वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा खरीदा है। इतना ही नहीं, उन्होंने जमानत राशि भी जमा कर दी है। यानी अब दीक्षा सिंह गांव-गांव जाकर मतदाताओं से अपने लिए वोट मांगते दिखेंगी। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की जानकारी खुद दीक्षा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए दी। बता दें कि दीक्षा सिंह, बक्शा विकास खंड क्षेत्र के चितौडी गांव की रहने वाली है और उनके पिता का नाम जितेंद्र सिंह है।

फेमिना मिस इंडिया-2015 में दीक्षा ने लिया था भाग
जितेंद्र सिंह का गोवा व राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। जबकि उनकी मां हाउस वाइफ हैं। दीक्षा सिंह ने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था, इसमें वो रनर अप रहीं थी। अभी फरवरी 2021 में दीक्षा के आए एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी थीं। उन्होंने बालीवुड की 'इश्क तेरा' फिल्म की कहानी लेखन भी किया है। इसके अलावा इन्होंने पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम किया है।

दीक्षा सिंह की आ रही है वेबसीरीज
उनकी हाल ही में बड़े बैनर की वेबसीरीज भी आ रही है। दीक्षा सिंह ने शुक्रवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, 'मैने गांव से कक्षा तीन तक की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद अपने पिता के साथ मुंबई और फिर गोवा चली गईं।' उन्होंने कहा कि 'मैं कालेज के समय से ही प्रतियोगिताओं व राजनीतिक डिबेट में प्रतिभाग करती रही हूं और गांव में समय-समय पर आती रहीं। गांव आने पर देखा कि आज भी जौनपुर जिला विकास से कोसों दूर है, इसलिए पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव की सोच से आई हूं।'

पिता को नहीं मिली सीट तो चुनाव लड़ने उतरीं दीक्षा
हालांकि, दीक्षा सिंह के चुनाव मैदान में उतरने का एक और कारण है उनके पिता जितेंद्र सिंह। दरअसल, जितेंद्र सिंह इस सीट पर काफी दिनों से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे थे। 1 वर्ष से अधिक समय से उन्होंने क्षेत्र में घूम-घूम कर अपना प्रचार प्रसार किया लेकिन ऐन वक्त पर यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। जिसके बाद जितेंद्र सिंह की बेटी दीक्षा सिंह चुनाव मैदान में उतर गई।

दीक्षा का मुकाबला होगा शालिनी सिंह से
दीक्षा सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. राम चन्द्र सिंह की बहू शालिनी सिंह से होगा। शालिनी सिंह ग्रेजुएट हैं। शालिनी के पति सिद्धार्थ सिंह इस समय आरएसएस के सहयोगी संगठन सक्षम से जुड़े हैं। जौनपुर में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण 15 अप्रैल को चुनाव होना है 3 और 4 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल होना है।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications