UP News: बेटी ने मांगे 10 रुपए तो हैवान बना पिता, गला दबाकर मार डाला और लाश जलाया, ऐसे खुला राज
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में एक पिता ने अपनी बेटी को केवल इसलिए मार डाला क्योंकि बेटी को कोई सामान खरीदने के लिए 10 रुपए की आवश्यकता थी और पिता से वह बार-बार रुपए मांग रही थी। रुपए न होने के चलते नाराज पिता बेटी की गला दबाकर हत्या कर दिया।
इतना ही नहीं मासूम की हत्या करने के बाद पिता इतने गुस्से में था कि उसने अपनी बच्ची की लाश को जला दिया और जलाने के बाद लाश को खेत में फेंक दिया। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया तो घटना का खुलासा हुआ।

दरअसल, आजमगढ़ के नरौली गांव के रहने वाले रिंकू सोनकर की शादी जौनपुर जनपद के खानपुर अकबरपुर गांव निवासी मधु के साथ हुई है। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को रिंकू सोनकर के साली की शादी थी। साली की शादी में शामिल होने के लिए रिंकू अपनी पत्नी मधु और 10 साल की बेटी रागिनी के साथ अपने ससुराल आया था।
शादी में वह रिश्तेदारों के साथ बैठा था इसी दौरान उसकी बेटी रागनी उसके पास पहुंची और 10 रुपए मांगने लगी। पुलिस की पूछताछ में रिंकू ने बताया कि उसके पास रुपए नहीं थे ऐसे में वह अपनी बेटी को मना किया लेकिन बेटी बार-बार रुपए मांग रही थी।
यह बात रिंकू को काफी नागवार लगी और उसकी अपनी बेइज्जती महसूस हुई। रिंकू ने बताया कि जयमाल की रस्म हो जाने के बाद वह अपनी बेटी को रुपए देने के लिए बगल में स्थित एक झोपड़ी में बुलाया। वहां पर उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद वह बेटी की लाश को लेकर एक खाली पड़े खेत में गया और वहां पर उसने अपनी बेटी की लाश को जला दिया। जलने के बाद उसने खाली पड़े खेत में बेटी की लाश को फेंक दिया और वापस लौट गया। सुबह में घर वाले जब खेत की तरफ गए तो लाश देखकर हैरान रह गए।
रिंकू की पत्नी ने मृतक की पहचान अपनी बेटी के रूप में की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मासूम बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गई थी। ऐसे में पुलिस द्वारा हत्यारोपी की तलाश शुरू हुई तो शक की सुई पिता के ऊपर ही रुकी। उसके बाद पुलिस ने उससे पूछता शुरू की तो वह पुलिस को बरगलाता रहा और बार-बार अपना बयान बदलते रहा। बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और सच्चाई सामने आ गई। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications