जौनपुर: विवादित जमीन पर टॉयलेट निर्माण को लेकर दो भाइयों में हुई हिंसक झड़प, दो सगी बहनों की हत्या

जौनपुर, 18 नवंबर: यूपी के जौनपुर में शौचालय निर्माण के विवाद में गुरुवार की सुबह हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दो सगी बहनों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।

two real sister impaled in jaunpur

विवादित जमीन पर टॉयलेट बनवा रहा था भाई

मामला सिकरारा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव स्थित कुकुरिहाव पुरवा का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले सगे भाई रमाशंकर पांडेय व शिवशंकर पांडेय के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर गुरुवार को रमाशंकर पांडेय शौचालय बनवा रहा था। शिवशंकर पांडेय मौके पर पहुंचे और निर्माण को रोकने पहुंच गए। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट होने लगी।

भाई ने की बहनों की हत्या

मारपीट के दौरान रमाशंकर पांडेय के बेटे आशीष पांडेय ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आशीष ने मौके पर मौजूद शिवशंकर पांडेय की दोनों बेटियों पूर्णिमा (25) और अंतिमा (20) पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। एहतियातन पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+