जौनपुर: कोरोना पॉजिटिव तीन नए मामले आए सामने, मुंबई से आए थे तीनों मरीज

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को जौनपुर जिले में कोरोना वायरस के तीन और नए मामले सामने आए। अब जिले में संक्रमण मामलों की संख्या आठ हो गई है। इसमें चार लोग ठीक हो गए हैं। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने तीनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि ये लोग मुंबई के पनवेल में रहते थे और 20 अप्रैल को एक ट्रक से जौनपुर पहुंचे थे।

three new positive case of covid 19 found in jaunpur

मुंबई से आए थे तीनों लोग

20 अप्रैल को 22 लोग मुंबई से जौनपुर आए थे, जबकि 24 अप्रैल को 9 लोग जनपद पहुंचे थे। 20 अप्रैल को आए लोगों में जिन दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह बदलापुर क्षेत्र के फत्तूपुर गांव के रहने वाले हैं। 24 अप्रैल को आए लोगों में भी एक कोरोना संक्रमित मिला है, वह करनपुर गांव का रहने वाला है।

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ, चार हुए ठीक

सभी को पहले गांव के ईदगाह में रखा गया था। इसके बाद 24 अप्रैल को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को इनके सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें से तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तीनों संक्रमित मरीजों को वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा जा रहा है। जौनपुर जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। इसमें चार लोग ठीक हो गए हैं। बता दें उत्तर प्रदेश के 60 जनपदों में अब तक कुल 1993 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 1089 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। राज्य में कोरोना के 1565 एक्टिव केस हैं, यानी ये मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 34 मौतें हुईं हैं, जबकि 399 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+